फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छज्जा गिरने से किशोरी की मौत, भाई घायल

Fri, 23 Feb 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
विज्ञापन
किशोरी की हुई मौत पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

औरैया। मोहल्ला दिल्ली दरवाजा निवासी हरिओम की पुत्री सुनाली (15) भाई अभिषेक (13) के साथ गुरुवार को घर के छज्जे के साथ भरभरा कर नीचे गिर पड़ी। जिसमें दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजन तत्काल दौड़कर मौके पर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने सुनाली को मृत घोषित कर दिया। जबकि जख्मी भाई अभिषेक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। वहीं किशोरी की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि घर की ऊपर की मंजिल पर बीस दिन पहले ही नया निर्माण कराया गया था। जिसमें बाहर की ओर छज्जा निकला था।  ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें