फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लग्जरी कार में जानवर चोरी का वीडियो वायरल

Thu, 03 Jul 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
वायरल वीडियो में गली में खड़ी कार। - फोटो : वायरल वीडियो में गली में खड़ी कार।
विज्ञापन
औरैया। सोशल मीडिया पर बुधवार सुबह एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें शहर के एक मोहल्ले की गली में लग्जरी कार खड़ी है। उससे उतरे कुछ युवक गली में मौजूद जानवर को उठाकर गाड़ी में फेंक रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में एक महिला ने कोतवाली में शिकायती पत्र देने का दावा किया है। हालांकि पुलिस मामले की जानकारी से इन्कार कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती।
वीडियो फुटेज के आधार पर शहर के ठठराई मोहल्ले की फूलमती पत्नी मेवालाल ने शिकायती पत्र दिया है। महिला के मुताबिक 29 जून की शाम करीब पांच बजे सफेद रंग की स्कॉर्पियो में कुछ लोग आए थे। आरोपी उसके दो लाख कीमत के पांच जानवर (सूअर) चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन

कार का नंबर यूपी 16 से शुरू होता है। उसका दावा है कि यह घटना पास में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है। मामले में कोतवाल राजकुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर शिकायती पत्र मिलेगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें