फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ शय्या अस्पताल का वर्चुअल माध्यम से मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कायाकल्प योजना के तहत सोमवार को राज्य स्तरीय टीम ने सौ शैय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय का वर्चुअल मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

कायाकल्प योजना के मंडलीय परामर्शदाता डॉ. सुरेंद्र ने बताया कि तीन सदस्यीय टीम में डॉ. परवेज (प्रोफेेसर केजीएमयू लखनऊ), राज्य परामर्शदाता क्वालिटी एश्योरेंस आश मोहम्मद व जिला बस्ती के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आफताब राजा शामिल हैं। टीम ने अस्पताल का वर्चुअल मूल्यांकन किया। प्रबंधक डॉ. सुनील ने बताया कि रखरखाव, साफ सफाई, बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, सहयोगी सेवाएं, स्वच्छता को बढ़ावा देना, अस्पताल के चहारदीवारी समेत सात क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
120 बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। कायाकल्प योजना अवार्ड में शामिल होने के लिए अस्पताल पोर्टल के 15 प्रतिशत अंक, पीयर असेसमेंट के 25 प्रतिशत अंक और तीसरे और अंतिम चरण के वर्चुअल असेसमेंट में 60 फीसदी अंक हैं। अगर 70 फीसदी से अधिक अंक मिले तो चिकित्सालय को अवार्ड के लिए शामिल किया जाएगा। असेसमेंट में राज्य में सबसे ज्यादा अंक लाने पर जिला स्तरीय अस्पताल को 50 लाख का पुरस्कार दिया जाता है। दूसरे स्थान पर 30 लाख और तीसरे स्थान पर 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांत्वना पुरस्कार के रूप में तीन लाख रुपये दिए जाते हैं। इस दौरान सीएमओ डा.ॅ अर्चना श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. राजीव रस्तोगी, डॉ. प्रमोद कुमार, चेस्ट फिजीशियन डॉ. एमयू खान, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विनय शेखर श्रीवास्तव, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अस्मिता मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें