फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिलेगी ठंडी हवाओं से निजात, बढ़ सकती है गलन

विज्ञापन
दोपहर के समय ठंडी हवाओं के चलने से छतों पर भी नहीं दिखे लोग - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। मौसम के कड़े तेवर सोमवार को भी देखने को मिले। बर्फीली हवाओं के कारण गलन बढ़ने से लोग कांपते रहे। मौसम वैज्ञानिकों ने इस सप्ताह ऐसा ही मौसम रहने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि रविवार रात से ही हवाओं की गति तेज हो गई। इसके कारण सोमवार को अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री और न्यूनतम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोनों तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहे। मौसम में आर्द्रता 94 प्रतिशत रही। दिन में हवाओं की गति उत्तर-पूर्व दिशा में छह से 19 किलोमीटर प्रतिघंटा और रात में छह से नौ किलोमीटर प्रतिघंटा रही। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले सात दिन ठंडी हवाएं चलने के साथ ही सुबह व शाम कोहरा छाने के आसार जताए हैं। दो दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें