फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जोरों पर चल रहा सत्यापन, चार माह बाद डुप्लीकेट वोटरों की तस्वीर होगी साफ

Fri, 19 Sep 2025 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। निर्वाचन आयोग की ओर से पिछले दिनों एआई के जरिए डुप्लीकेट वोटरों को चिह्नित किया गया था। जिले में डेढ़ लाख डुप्लीकेट चिह्नित किए गए थे। इनकी सूची साझा करते हुए स्थलीय सत्यापन के निर्देश दिए गए थे। इन दिनों यह काम धरातल पर बहुत तेजी से चल रहा है। बीएलओ घर-घर पहुंचकर इन डुप्लीकेट वोटरों का सत्यापन कर रहे हैं। चार माह बाद अंतरिम सूची जारी होने के बाद इन डुप्लीकेट वोटरों की हकीकत सामने आएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में जिले में इन दिनों पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण-2025 चलाया जा रहा है। जिले में हाल ही में निर्वाचन आयोग की ओर से संभावित डेढ़ लाख डुप्लीकेट वोटरों की लिस्ट जारी की गई थी। जिसे लेकर निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ ने इन चिह्नित किए गए वोटरों के घर-घर पहुंचकर स्थलीय सत्यापन के निर्देश दिए थे। बीएलओ के काम पूरा करने के बाद इनकी फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी। 13 दिसंबर तक दावे आपत्ति के निस्तारण का काम भी किया जाएगा।
दावे व आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूचियों की कम्प्यूटीकरण की तैयारी व उन्हें मूल सूची में समाहित किया जाएगा। निर्वाचक नामावलियों का जन सामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन का कार्य 15 जनवरी को किया जाएगा। इसके बाद डुप्लीकेट वोटरों की हकीकत स्पष्ट हो जाएगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि जनवरी माह में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद संभावित डुप्लीकेट वोटरों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। सत्यापन का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें