फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: देवकली के लिए खानपुर मार्ग पर नहीं जाएंगे वाहन, जालौन चौराहे से गुजरेंगे

Sun, 15 Feb 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-15- देवकली मंदिर को जाने वाले रास्ते पर लगाई जाती बेरीकेडिंग। संवाद
विज्ञापन
औरैया। महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को शिवालयों में बम-बम भोले की गूंज सुनाई देगी। हजारों की संख्या में भक्त भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

भीड़ को देखते हुए वाहन पार्किंग से लेकर रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। इस दौरान वाहन देवकली मंदिर के लिए खानपुर मार्ग पर नहीं जा सकेंगे, वाहनों का आवागमन जालौन चौराहे से किया जाएगा।
शहर से सटे शेरगढ़ घाट समीप देवकली मंदिर में शिवरात्रि पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। इसे देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने एक सप्ताह पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। यहां पर खानपुर पंचायत सचिवालय के बगल में वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था दी गई है। जबकि मंदिर के प्रवेश द्वार से भीतर तक बांस की बल्लियों से बैरिकेडिंग बनाई गई है।
विज्ञापन

बारी-बारी भक्त इस रास्ते से होकर मंदिर में पहुंचेंगे। जबकि दूसरे रास्ते से बाहर आएंगे। शनिवार शाम को ही मंदिरों के आसपास बैरिकेडिंग भी लगा दी गई। भक्त कतार में ही मंदिरों के अंदर पहुंचेंगे।
इस दौरान वाहनों का जाम न लगे। इसे देखते हुए खानपुर चौराहे से मंदिर को जाने वाले रास्ते पर डायवर्जन लागू रहेगा। वाहनों को जालौन चौराहा होते हुए जाना होगा। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने मंदिर परिसर में कंंट्रोल रूम भी बनाया है। 30 सीसीटीवी कैमरों के जरिये भीड़ पर नजर भी रखी जाएगी। भीड़ में धक्का-मुक्की न हो, इसके लिए पुलिस भी मुस्तैद रहेगी। महिला पुलिस भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, भक्तों को किसी तरह की असुविधा न हो। इसके लिए बांस बल्लियों के इर्दगिर्द भी पुलिस तैनात रहेगी। जिला प्रशासन की ओर से यहां पर मजिस्ट्रेट की तैनाती गई है। मंदिर प्रशासन की ओर से परिसर के बगल में भंडारे व हवन पूजन के इंतजाम भी किए गए हैं। अन्य मंदिरों में भी तैयारियां पूरी कराई गईं।

फोटो-15- देवकली मंदिर को जाने वाले रास्ते पर लगाई जाती बेरीकेडिंग। संवाद

फोटो-15- देवकली मंदिर को जाने वाले रास्ते पर लगाई जाती बेरीकेडिंग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें