फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अगले माह शुरू हो जाएगा वाहन स्क्रैप सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीएसआईडी) की ओर से दिबियापुर के ककोर स्थित प्लास्टिक सिटी में प्रदेश का सबसे बड़ा वाहन स्क्रैप सेंटर का निर्माण अंतिम दौर में है। वर्ष 2012 से लंबित प्लास्टिक सिटी का सपना जून में स्क्रैप सेंटर के साथ शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में दिबियापुर के ककोर समीप पांच गांवों की 314 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया। 285 एकड़ के 286 भूखंडों की प्लास्टिक सिटी में उद्योगों की स्थापना होने का सपना देखा गया। इस प्रोजेक्ट में 89 एकड़ के 622 भूखंडों में आवासीय भवन बनना प्रस्तावित है। पिछले एक दशक से जिला प्रशासन से लेकर लखनऊ तक तमाम प्रयास किए गए, लेकिन एक भी कंपनी को यहां स्थापित नहीं कराया जा सका।
वहीं प्रदेश सरकार की ओर ओर से पिछले दिनों आयोजित हुए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के तहत साइन हुए एमओयू में रीस्टोर हेल्थ मेडीकेयर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से यहां स्क्रैप सेंटर संचालन के लिए 30 करोड़ का प्रोजेक्ट लगाना शुरू किया गया। कंपनी ने सक्रियता दिखाते हुए चार माह में काम को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। इस कंपनी के स्थापना के बाद औरैया अब स्क्रैप के मार्केट से भी पहचाना जाएगा। यहां कंडम वाहनों के निस्तारण का काम प्रदेश ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों दिल्ली, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश समेत राजस्थान तक फैलेगा।
विज्ञापन


एक दिन में 400 से ज्यादा वाहन होंगे निस्तारित
एक दिन में 400 से ज्यादा वाहनों को निस्तारित किया जा सकेगा। जर्मनी व इटली से प्लांट को लेकर मशीनें मंगवा ली गईं हैं। जिन्हें कानपुर में रखा गया है। इन ऑटोमेटिक मशीनों के अलावा भारी मात्रा में कामगार समेत ट्रांसपोर्ट व स्क्रैपिंग के व्यवसाय इस कंपनी के साथ-साथ पनपेंगे। फिलहाल प्लास्टिक सिटी में 10 हजार वर्ग मीटर के दायरे में आवंटित जमीन पर कंपनी का भवन निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। यहां महज टिनशेड डाला जाना शेष है। इसके बाद मशीनें स्थापित की जाएंगी।

एक माह के अंदर बुनियादी काम हो जाएंगें पूरे
कंपनी के सुपरवाइजर संदीप राजपूत के मुताबिक एक माह के अंदर स्क्रैप सेंटर की कंपनी का दायरा बनकर तैयार हो जाएगा। यह प्रदेश का सबसे बड़ा स्क्रैप सेंटर होगा। जर्मनी व इटली से मंगवाई गई मशीनें कानपुर में रखी हुई हैं।

-

वर्जन

फिलहाल स्क्रैप सेंटर को लेकर एक कंपनी ने प्लास्टिक सिटी में वजूद में आ रही है। जल्द ही प्लास्टिक सिटी को धरातल पर शुरू कराने का काम पूरा किया जाएगा। उद्योग स्थापन की दिशा में लगातार पहल चल रही है।
विज्ञापन

-अनुराग अग्रहरि, उद्यमी मित्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें