फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खेतों में भरा पानी, आवक कम होने से बढ़े सब्जियों के भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। लगातार चार दिनों से हाे रही बारिश ने सब्जी की फसल व व्यापार पर चोट की है। खेतों में पानी भरने से किसान हरा सब्जियों की तुड़ाई नहीं कर सके। मंडी में आपूर्ति प्रभावित हुई और इसका असर सब्जी के दामों पर पड़ा। आवक कम व मांग ज्यादा होने से भाव रातों-रात बढ़ गए। बढ़ते भावों के बीच हरा धनिया 200 रुपया किलो में बिक रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाजार में हरा मटर के भाव 200 रुपया किलो तो पत्तेदार मेथी का भाव 120 रुपया किलो था। शिमला मिर्च 80 से 90 रुपये, फूलगोभी 60, बंदगोभी 40, अदरक 120, हरा मिर्च 80, टमाटर 40, आलू 20, प्याज 20, बैंगन 40 रुपये, मूली 25 रुपये, लौकी 30 रुपये और परवल के भाव 80 रुपये किलो पहुंच गए हैं।
सब्जी व्यापारी शनि प्रजापति का कहना है कि बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। इससे धनिया, मेथी, मूली और खीरा की आवक कम हो गई है। इनके दामों में 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक का उछाल आया है। उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों में आसपास के किसानों की सब्जियां बड़ी मात्रा में बाजार पहुंच जाती थीं लेकिन बारिश ने फसल को प्रभावित कर दिया है।
विज्ञापन


किसान बृजेश ने बताया कि फूलगोभी की फसल खेत में खड़ी है लेकिन लगातार बारिश से बढ़नी बंद हो गई हैं। अगर मौसम जल्द सुधर गया तो सब्जियों की आपूर्ति फिर से सामान्य हो सकती है।

किसान मोनू शाक्य ने बताया कि बंदगोभी, शिमला मिर्च, टमाटर, मोटी मिर्च और खीरे की फसल खड़ी है। बारिश से ग्रोथ रुक गई है। टमाटर, मिर्च और खीरे के फूल झड़ने से भी फसल को नुकसान हुआ है। बाजार में फसल पहुंचने में 10 से 15 दिन देर होगी।
ककोर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के उसरारी गांव में करीब 30 से 40 बीघा में किसान मूली की खेती करते हैं। बारिश के कारण मूली की फसल भी प्रभावित हुई है। किसान कार्तिक राठौर ने बताया कि बारिश व धूप न निकलने से पौधों में बढोतरी नहीं हो रही है। पत्तों में कीड़े लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें