फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन फॉर यूनिटी : एक साथ दौड़कर दिया एकता का संदेश

विज्ञापन
सुभाष चौक पर रैली में मौजूद एनसीसी कैडेट।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
औरैया। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर शुक्रवार को जिले में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रमुख कार्यक्रम रन फॉर यूनिटी रहा जिसमें एकता का संदेश देने के लिए लोगों की भीड़ सड़कों पर एक साथ दौड़ती नजर आई। सदर कोतवाली से शुरू हुई दौड़ में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिषेक भारती ने कोतवाली के बाहर दौड़ को सुबह आठ बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में डीएम, एसपी, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, कोतवाल राजकुमार सिंह के अलावा काफी संख्या में पुलिस कर्मचारी व आम लोग शामिल हुए। कोतवाली से शुरू हुई दौड़ जेसीज, जालौन चौराहा होते हुए एक गेस्ट हाउस पहुंची। इसके अलावा यूपी 112 व महिला पुलिस कर्मियों ने भी दौड़ लगाई। दोपहर में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने जिला प्रशासन के अधिकारी व छात्रा-छात्राओं के साथ शहर में रन फॉर यूनिटी के लिए दौड़ लगाई। ककोर स्थित सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के नेतृत्व में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान राजनारायण बघेल, गौरव यादव, पल्लवी पाल, श्याम बाबू, रश्मि यादव, योगेश, रविंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।

सुदिति ग्लोबल अकादमी में कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रधानाचार्य कंचनलता तिवारी ने सरदार पटेल के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने देश की एकता और अखंडता पर कविताएं प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। इस मौके पर एक्टिविटी इंचार्ज सुनीता शर्मा, तान्या, अनुराधा गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, देवशक्ति अग्रवाल, सत्येंद्र दीक्षित, चंद्रप्रकाश मिश्रा ,ओम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सहार। गांव सहार स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज शुरू हुई रैली सहार ब्लॉक पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह, खंड विकास अधिकारी राजनारायण पांडेय, एडीओ पंचायत प्रवीण कुमार, सचिव ज्योति सिंह कार्यक्रम में मौजूद रहे। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलकपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर बच्चों ने दौड़ में भाग लिया। शुभारंभ प्रधानाध्यापक प्रीति त्रिपाठी ने किया। सहायक अध्यापक दीप्ति द्विवेदी भी मौैजूद रहीं। इसी प्रकार सहायल गांव स्थित स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज में भी कार्यक्रम हुआ। (संवाद)
बिधूना। कोतवाली पुलिस द्वारा रैपिड ग्लोबल स्कूल के बच्चों के साथ रन फॉर यूनिटी के लिए दौड़ लगाई गई। इस दौरान सीओ पी. पुनीत मिश्रा, कोतवाल मुकेश बाबू चौहान व अन्य मौजूद रहे। वहीं, बेला थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। अछल्दा थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा व पुलिस कर्मियों ने बैंड की धुन के साथ दौड़ लगाई। इसमें एनसीसी कैडेट भी शामिल रहे। थाना परिसर में गांव खुर्दा निवासी कबड्डी खिलाड़ी निकिता को सम्मानित किया गया। निकिता ने विदेश में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें