फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बारिश में 15 दिनों में दोगुने हुए सब्जियों के भाव

Fri, 10 Jul 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -1- ठेली पर लगी सब्जियां। संवाद
विज्ञापन
औरैया। पिछले दिनों से हो रही बारिश का सीधा असर अब आम आदमी की जेब और रसोई पर पड़ने लगा है।
विज्ञापन

बारिश के कारण सब्जी मंडियों व बाजारों में सब्जियों के दामों में इजाफा हुआ है। पिछले महज 15 दिनों के अंदर लगभग सभी सब्जियों के रेट दोगुने हो चुके हैं।
बाजार में 20 से 25 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर अब 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है। परवल 80 रुपये किलो बिक रहा है। हरी सब्जियों की महंगाई ने गृहिणियों के घर का बजट बिगाड़ कर रख दिया है।
वहीं सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक लगातार बारिश की वजह से खेतों में पानी भर गया है, इससे फसल की तुड़ाई नहीं हो पा रही है। मंडी में माल की आवक कम हो गई है। बाहर से जो माल आ रहा है उसकी लागत और भाड़ा बढ़ने के कारण थोक दाम ऊंचे हैं, इसका असर फुटकर बाजार पर दिख रहा है।
विज्ञापन

-
सब्जी के भाव (प्रति किलोग्राम)
परमल: 80 रुपये
टमाटर: 50 रुपये प्रति किलो
तोरई: 50 रुपये
प्याज: 40 रुपये
कद्दू: 30 रुपये
लौकी: 30 रुपये
-
सब्जियां जल्दी सड़ रहीं, महंगाई बढ़ी
टमाटर हफ्ते भर पहले 20 रुपये किलो मिल रहा था, अब उसके लिए 50 रुपये देने पड़ रहे हैं। हरी सब्जियों को हाथ लगाना भारी पड़ रहा है। - शिवानी तिवारी, गृहिणी

पहले हम जो सब्जियां किलो के हिसाब से खरीदते थे, अब उन्हें ढाई सौ ग्राम में खरीदना पड़ रहा है। समझ नहीं आता कि इस महंगाई में रोज खाने में क्या बनाएं। - अनामिका, गृहिणी
-
बारिश के कारण खेतों से फसल की तुड़ाई पूरी तरह ठप है। थोक मंडी में ही माल कम और महंगा आ रहा है। ऊंची कीमतों पर सब्जी मिल रही है। महंगाई के कारण ग्राहक भी कम आ रहे हैं। - अवनीश कुमार, सब्जी विक्रेता
विज्ञापन

-
मंडियों में आवक कम होने से दाम बढ़े हैं। बारिश की वजह से सब्जियां जल्दी सड़ भी जाती हैं। माल कम होने और मांग रहने की वजह से तेजी आई है। - छुन्ना लाल, सब्जी विक्रेता

फोटो -1- ठेली पर लगी सब्जियां। संवाद

फोटो -1- ठेली पर लगी सब्जियां। संवाद

फोटो -1- ठेली पर लगी सब्जियां। संवाद

फोटो -1- ठेली पर लगी सब्जियां। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें