अछल्दा (औरैया)। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर रविवार को दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत में तकनीकी खराबी के चलते अछल्दा स्टेशन पर दस मिनट के लिए रोक गया। खराबी दूर करने के चलाया गया।
दिल्ली-हावड़ा रूट पर रविवार की सुबह दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत ट्रेन के इंजन में आगे बाहर दोनो ओर लगी लाइट झाड़ियों से टकरा रही थी। जिससे वंदे भारत के पहिया जाम हो रहे थे। तभी अछल्दा स्टेशन पर 10:10 बजे दो नंबर प्लेटफार्म में ट्रेन को रोका गया। बाद में दो मैकेनिक और रेलकर्मियों की मदद से खराबी को ठीक किया गया। खराबी दूर करने के बाद 10: 20 मिनट में ट्रेन को चलाया। वंदे भारत के ड्राइवर ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और दोनों मैकेनिकों को अछल्दा में ही छोड़ दिया।