औरैया के भाऊपुर गांव के पास कानपुर-इटावा हाईवे पर वैन मवेशी को बचाने में पलट गई। हादसे में महिला समेत छह लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। महिला की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है।
औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर रात को मवेशी को बचाने में एक वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिला समेत छह लोग घायल हो गए। सीएचसी में घायल महिला व वैन चालक की नाजुक हालत देख डॉक्टर ने दोनों को कानपुर रेफर किया, जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। यह हादसा सदर कोतवाली के गांव भाऊपुर के पास हुआ।
विज्ञापन
दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव हर्राजपुर निवासी रजनी व उनके पति सुखवीर यादव, पंकज कुमार, अखिलेश, अंकित कुमार, प्रवीण कुमार बुधवार रात को वैन से कानपुर देहात थाना डेरापुर के गांव औढ़ेरी जा रहे थे। कानपुर-इटावा हाईवे पर सदर कोतवाली के गांव भाऊपुर के पास वैन के सामने अचानक मवेशी आ गया। उसे बचाने में वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कार सवार सभी घायल हो गए। जानकारी पर इंडियन ऑयल चौकी प्रभारी गणेश गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर गए।
घायलों को वैन से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से रजनी व वैन चला रहा था। पंकज को डाॅक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। परिजन दोनों को कानपुर देहात अकबरपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रजनी की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल अखिलेश ने पुलिस को बताया कि रजनी को उसके मायके ले जा रहे थे। वहां से उसे दिल्ली इलाज के लिए ले जाता था। रजनी को हार्ट से संबंधित बीमारी है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर परिजन को सूचना दे दी गई थी।