फिरोजाबाद के टूंडला निवासी डा. सोनपाल सिंह (32) अपने साथी डा. कुलदीप निवासी मुरादगंज के साथ वैन से उरई मेडिकल कालेज जा रहे थे। तभी औरैया-जालौन मार्ग स्थित देवकली चौकी के समीप वैन अचानक अनियंत्रित हो गई और 15 फुट गहरे खड्ड में जा गिरी। जिससे वैन में सवार वैन में दब गए। हादसा होते देख आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में वैन से से घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल डाक्टरों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कानपुर रेफर कर दिया।
बाइकों की भिडंत में अधेड़ घायल
औरैया। शहर के हाइवे रोड खानपुर चौराहे पर दो बाइकों की भिडंत होने से बाइक सवार लल्लन मिश्रा (38) निवासी आर्यनगर रोड पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें घायलावस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।