फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यवान समय को जनसेवा में लगाएं- प्रो.रचना सिंह

Thu, 29 Jan 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह पीजी कालेज की प्रबंधक एवं जिला पंचायत सदस्य रचना सिंह ने कैथावा में गरीबों को ठंड से निजात देने के लिए 100 कंबल वितरित किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मानवता और मदद से ही समाज में पुण्य का कार्य होता है। इसे प्रत्येक व्यक्ति को जीवित रखना चाहिए। कहा कि शिक्षा विकास की कुंजी है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्र में उच्च व तकनीकि शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास करूंगी।

ग्राम कैथावा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं स्व. गजेंद्र सिंह द्वारा स्थापित नेहरू स्मारक इंटर कालेज में जिला पंचायत सदस्य रचना सिंह ने कहा कि मूल्यवान समय को जनसेवा में लगाना चाहिए। मानव का जन्म सही रूप से तभी सार्थक होता है, जब उसके अंदर मानवता और मदद का दीपक जलता रहे, क्योंकि इससे बड़ा पुण्य कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता नरायन सिंह ने की तथा संचालन आरएन सिंह ने किया। कार्यक्रम में अशोक कुमार सिंह, सिद्धगोपाल दीक्षित, विश्वनाथ सिंह गौर, रामवीर सिंह, अरविंद सिंह, कश्मीर सिंह, अनुराग सिंह, निर्मल गुप्ता, अशोक कुमार सिंह, सुधीर सिंह, बलराम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें