फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम के साथ वार्षिकोत्सव का समापन

Thu, 29 Jan 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ ब्लाक सहार स्थित रामबिटानी देवी मेमोरियल इंटर कालेज मीरपुर ध्रुवकरी का वार्षिकोत्सव मनाया गया। शुभारंभ बिधूना विधायक प्रमोद गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद ने की।
विज्ञापन

 
विधायक श्री गुप्ता ने प्रदेश सरकार की नीतियों और बिधूना क्षेत्र के विकास संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास में वह कोई कसर नहीं छोडे़ंगे। उन्होंने शैक्षिक विकास हेतु विद्यालय को विधायक निधि से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं एक समरसेबिल लगवाने की घोषणा की।

विद्यालय प्रबंधक/सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव ने आभार व्यक्त किया। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर जेपी यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, अनवर सिंह यादव, हाफिज अब्दुल सत्तार, अवधेश भदौरिया, रवि वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें