फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन में हल्के आभूषण से पटे बाजार

Thu, 27 Oct 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
पांच ग्राम तक में बने फैंसी आभूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनतेरस के अवसर पर सर्राफा कारोबारियों को आज जमकर सोने की खरीद होने की संभावना है। इस बार सर्राफा कारोबारियों ने ग्राहकों की मांग को देखते हुए देखने में भारी और हल्के सोने के आभूषणों से अपनी दुकानों को सजाया है। इसके लिए बाजार में पांच से 10 ग्राम के आभूषण उपलब्ध हैं। इसके अलावा चांदी के सिक्कों के साथ बर्तन व मूर्तियां भी बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


गत वर्ष सोने व चांदी के दाम अधिक थे। तब धनतेरस के दिन सर्राफा बाजार पहुंचे ग्राहकों ने हल्के आभूषणों की मांग की थी। स्टाक न होने पर उस समय ग्राहकों को निराशा हाथ लगी थी तो वहीं सर्राफा कारोबारियों ने अधिक मुनाफा भी नहीं कमाया था। लेकिन इस बार सर्राफा व्यापारियों ने ग्राहकों की हर डिमांड को पूरा करने का मन बनाया है। दिल्ली व आगरा में बने सोने के आभूषणों से शोरूम को पूरी तरह से सजाया है।

कारोबारियों की मानें तो इस बार बाजार मेें देखने में भारी और वजन में हल्के आभूषण बाजार में उपलब्ध हैं। यह आभूषण कारीगरों के हाथों से बनाए हुए भी हैं और मशीनों की कटिंग से भी बने हैं। दोनों की कीमतों में अधिक अंतर नहीं हैं। सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वेश वर्मा उर्फ लालू ने बताया कि इस बार हल्के आभूषणों हार, चूड़ियां, कमरबंद भी शामिल हैं। हालांकि देखने में इनका वजन 50 ग्राम से कम नहीं आंका जा सकता है। लेकिन असर में उनका वजन 10 ग्राम से 20 ग्राम के बीच होगा। जो इस बार लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे और इनकी खरीद भी इस बार अधिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें