फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वैसुंधरा ब्लास्टर ने टीम डीसीसी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पांच मैचों की कुसुमा सीरीज का दूसरा मुकाबला दिबियापुर के नजदीक गांव परवाह में रविवार को खेला गया। टीम वैसुंधरा ब्लास्टर ने टीम डीसीसी को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। टीम डीसीसी के कप्तान देवेंद्र यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
विज्ञापन

टीम डीसीसी पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.2 ओवर में 63 रनों पर ऑल आउट हो गई। क्षेत्ररक्षण कर रही टीम की ओर से कप्तान आशीष यादव ने शानदार 2.2 ओवर में सात रन देकर महत्वपूर्ण चार विकेट हासिल किए। 64 रनों का पीछा करने उतरी वैसुंधरा ब्लास्टर की टीम ने लक्ष्य को 8.3 ओवर में 9 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।
आशीष यादव के शानदार प्रदर्शन के कारण शिवनाथ शर्मा के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पांच मैचों की श्रृंखला अब एक एक की बराबरी पर खड़ी है। कुसुमा सीरी़ज तीसरा मुकाबला 1 जुलाई को 3 बजे खेला जायेगा। कुसुमा सीरीज का लाइव स्कोर सभी दर्शक क्रिक हीरोज एप पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें