फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्यों व व्यापारियों की गिनाई समस्याएं

Thu, 11 Jun 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता के नेतृत्व में वैश्य एवं व्यापारियों का शिष्टमंडल जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिला।
विज्ञापन



डीएम और एसपी को वैश्य व व्यापारियों की समस्याएं गिनाते हुए कहा कि इनके उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। साथ ही हरिजन एक्ट के नाम पर होने वाले उत्पीड़न से निजात दिलाने को कहा>


 
उन्होंने दिबियापुर के पत्रकार गोपाल शंकर पर चिकित्साधिकारी डा. अशोक राय द्वारा किए गए हमले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन



डा. सुमंत ने बताया कि आरोपी चिकित्साधिकारी पर विभिन्न स्थानों पर तैनाती के दौरान कई गंभीर आरोप लगते रहे और लोगों से अभद्रता की शिकायतें मिलती रही हैं, लेकिन इस बार चौथे स्तंभ मीडिया पर ही चिकित्साधिकारी ने हमला बोल दिया। यह निश्चित तौर पर निंदनीय है।


पत्रकार गोपाल शंकर पर दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे को निरस्त किए जाने की भी मांग की।


 
शिष्टमंडल ने मांग की कि चिकित्साधिकारी एवं उसकी पत्नी स्टाफ नर्स सीमा राय की विभागीय एवं गैर विभागीय जांच कराई जाए। डीएम एवं एसपी ने वैश्यों एवं व्यापारियों के उत्पीड़न की सूचना पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पत्रकार गोपाल शंकर पर हमले के मामले में भी जल्द निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



प्रतिनिधिमंडल में राज्य महिला आयोग सदस्य गीता गुप्ता, परिषद के प्रदेश सचिव डा. मनोज पोरवाल, जिलाध्यक्ष मदन पोरवाल, ब्रजेंद्र गुप्ता, अनूप गुप्ता, मानवेंद्र पोरवाल, उमेश पोरवाल राना, डा. सुभाष गुप्ता, हरिश्चंद्र पोरवाल, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें