फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन ने दो अफसरों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

Thu, 11 Jun 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागर में बुधवार को सिचाई बंधु बैठक में जेई समेत दो अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में नहरों में सिल्ट-सफाई रखने के आदेश जारी किए गए। इसके अलावा कार्य में हीला-हवाली बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन



 
जिला पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले बमुरीपुर जेई को सस्पेंड किए जाने के निर्देश एक्सईएन विद्युत विभाग को दिए। इसके अलावा लंबे अर्से से गैर हाजिर रह रहे कानपुर देहात के सिंचाई प्रखंड के अधिकारी का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए।


बैठक में नहरों पर कृषकों की मांग के आधार पर नियमानुसार नियत स्थान पर कुलावे लगाने की प्रगति रिपोर्ट जानी गई।


 
सहायक अभियंता नलकूप द्वारा बैठक में अवगत कराया गया कि वर्तमान में यांत्रिक दोष से छह नलकूप तथा विद्युत दोष से 10 नलकूप बंद पड़े हैं। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए जल्द ही नलकूपों को चलवाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में डीडी बनारसी यादव, आरके सिंह यादव, सुशील कुमार, कुलदीप मिश्रा, राजवीर सिंह, राजेश नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें