फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य एकता परिषद की नगर कार्यकारिणी गठित

Wed, 17 Jun 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्य एकता परिषद दिबियापुर नगर कार्यकारिणी का गठन सरस्वती विद्या रिसोर्ट में संपन्न बैठक में किया गया। कार्यकारिणी की घोषणा अध्यक्ष राकेश भारतीय एवं महामंत्री अजय पैराडाइज ने की।
विज्ञापन



साथ ही पांच जुलाई को दिबियापुर में होने वाले वैश्य महासम्मेलन के लिए मुख्य संयोजक डा. हरीबाबू गुप्ता एवं सह संयोजक डा. मनोज पोरवाल बनाए गए।



वैश्य एकता परिषद की नगर कार्यकारिणी में अनुराग अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं राजेश पोरवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आलोक पोरवाल सर्राफ, राजू पोरवाल, देवेंद्र पोरवाल सर्राफ एवं विकास विश्नोई को उपाध्यक्ष बनाया गया।


संजीव कुमार गुप्ता वरिष्ठ मंत्री एवं शैलेंद्र अग्रवाल डब्बू व नवीन पोरवाल को मंत्री बनाया गया। प्रशांत पोरवाल गोलू संगठन मंत्री, कमलेश पोरवाल मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ प्रवक्ता की जिम्मेदारी मुकेश पोरवाल को सौंपी गई।
विज्ञापन



 
संरक्षक मंडल में राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष साधना पोरवाल, आदित्य पोरवाल, मुकेश भारतीय, डा. कपिल गुप्ता, रवींद्र पोरवाल, विनोद पोरवाल, डा. मनोज पोरवाल, उमेश पोरवाल राना, कृष्णलाल अग्रवाल, नंद किशोर विश्नोई, डा. हरीबाबू गुप्ता, सुखलाल गुप्ता, अनुपम गुप्ता को बनाया गया।


 
वहीं पांच जुलाई को दिबियापुर में होने वाले वैश्य महासम्मेलन के मुख्य संयोजक डा. हरीबाबू गुप्ता एवं सह संयोजक डा. मनोज पोरवाल पुटरी भइया ने बताया कि सम्मेलन को भव्यता देने के लिए विभिन्न समितियों को गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।


इस मौके पर वैश्य समाज के लोगों ने नई कार्यकारिणी पदाधिकारियों के साथ-साथ वैश्य महासम्मेलन के मुख्य संयोजक व सह संयोजक को फूल मालाओं से लादकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें