वार्ता के दौरान जानकारी देते संगठन के लोग। स्रोत:संगठन
औरैया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक आवास विकास स्थित गोपाल वाटिका आश्रम में राष्ट्रीय सचिव आनंदनाथ गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें 12 व 13 सितंबर को प्रयागराज के झूसी स्थित स्वामी भजनानंद मृत्युंजय धाम में आयोजित होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन व अभिनंदन समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता व महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाले सम्मेलन में समाज की एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी पर मंथन किया जाएगा। जिला महामंत्री नरेश शिवहरे ने बताया कि जनपद से वैश्य समाज के बंधुओं और महिला शक्ति को प्रयागराज ले जाने के लिए निशुल्क बस की व्यवस्था की गई है। यह बस 12 सितंबर शनिवार की सुबह नौ बजे पेट्रोल पंप से रवाना होगी।
13 सितंबर रविवार की शाम 5 बजे प्रयागराज से वापसी कर रात्रि 10 बजे औरैया आएगी। यात्रा के संचालन के लिए विपिन पोरवाल (बंटू), नरेश चंद्र शिवहरे, अभिषेक गुप्ता, विष्णु गहोई, देवमुनि पोरवाल और अंकित बिश्नोई को संयोजक नियुक्त किया गया है। बैठक में रमन पोरवाल, राजीव पोरवाल, संजय अग्रवाल, विनोद पोरवाल, अमित सुहाने, मधुर पोरवाल, रामआसरे गुप्ता समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।