फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न से सहमी छात्रा ने दी जान

Wed, 31 Oct 2018 11:48 PM IST
auraiya
विज्ञापन
death
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव देवी का पुरवा निवासी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने पड़ोसी परिवार के अपने भांजे के साथ शादी करने का दबाव बनाने से मंगलवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। मृतका के ताऊ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



    पाता क्षेत्र के गांव देवी क ा पुरवा निवासी स्वर्गीय जगत सिंह की पुत्री अंजली बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।  मां खेतों पर गई हुई थी। हालत बिगड़ने की सूचना पर मां खेतों से आई। अंजली की नाजुक स्थिति देख परिजन दिबियापुर में निजी अस्पताल में ले गए। यहां उसने दम तोड़ दिया। मृतका की मौत को लेकर ताऊ वीरेंद्र सिंह राजपूत ने थाने में तहरीर देकर गांव के अहिबरन सिंह पुत्र स्वर्गीय गेंदालाल, इनकी पत्नी बन्नी व पुत्री खुशबू और पुत्र गोपी  निवासी देवी का पुरवा पाता और भांजे देवेंद्र पुत्र छेदालाल निवासी ग्राम बीलमपुर थाना इकदिल जनपद इटावा के खिलाफ  अंजली क ी भांजे से शादी करने के लिए आए दिन उत्पीड़न करने, धमकाने और फोन पर दबाव बनाने से जहर खाने का मुकदमा दर्ज कराया है। बुधवार को मृतका का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपी फरार हैं। इनके घर ताला लगा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें