फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

Wed, 31 Oct 2018 12:09 AM IST
auraiya
विज्ञापन
firing
विज्ञापन
क्षेत्र के पाता गांव में सोमवार रात को आई बारात में जयमाल कार्यक्रम के दौरान एक बाराती ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान कार्यक्रम देख रहे वधू पक्ष के एक युवक को कारतूस के छर्रे लग गए। इससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।  सूचना पर पहुंची पुलिस फायरिंग करने वाले बाराती को बंदूक सहित पकड़ कर थाने ले आई। पुलिस ने घायल युवक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



पाता गांव में सोमवार की रात औरैया कोतवाली के गांव जोगीपुर से अहिबरन सिंह की पुत्री की बारात आई थी। बारात के स्वागत सत्कार के बाद रात दो बजे जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। बारात में शामिल जोगीपुर गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र जागेशवर दयाल अपनी बंदूक से फायरिंग करने लगा। इस दौरान कारतूस के छर्रे कार्यक्रम देख रहे वधू पक्ष के 38 वर्षीय युवक अनिल दोहरे पुत्र पन्नालाल को लग गए। वह लहूलुहान होकर गिर गया। हादसे से समारोह की खुशियां काफूर हो गईं।

फफूंद एसओ दिनेश कुमार व पाता चौकी इंचार्ज अमित राठौर पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। पुलिस हर्ष फायरिंग करने वाले संतोष कुमार को बंदूक सहित पकड़ कर थाने ले गई। घायल को दिबियापुर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर फफूंद दिनेश कुमार ने बताया कि हर्ष फायरिंग में घायल युवक खतरे से बाहर है। दिबियापुर के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। फायरिंग करने वाले को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें