फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिजनेस में बाइक का प्रयोग पड़ेगा महंगा, ढीली होगी जेब

Sun, 14 Sep 2025 10:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। व्यवसायिक कार्य में दो पहिया वाहनाें का प्रयोग करने वालों को अब जेब ढीली करनी पड़ेगी। शासन के निर्देश पर ऐसे दो पहिया वाहनों का अब कामर्शियल में पंजीकृत होंगे। बाद में वाहन स्वामियों को परमिट लेने के साथ प्रतिवर्ष टैक्स भरना होगा।
विज्ञापन

मौजूदा समय में जिले में करीब 500 ऐसे दो पहिया वाहन हैं, जिनका उपयोग व्यवसायिक कार्य में हो रहा है। जिसमें घर तक कुरियर पहुंचाने या जोमैटो, स्वीगी जैसी अन्य कंपनियों से जुड़े डिलीवरी ब्वाय शामिल हैं। बाइक में पीली पट्टी न होने से यह भीड़ में पहचान में आते हैं। भीड़ के बीच जहां चाहते, घुस जाते हैं। अधिकांश तो ट्रैफिक नियमों का पालन भी नहीं करते हैं। परिवहन आयुक्त के निर्देश के तहत खानपान व घरेलू सामग्री, पार्सल पहुंचाने व अन्य निजी कंपनियों में लगी बाइकों का अब व्यवसायिक में पंजीयन होगा। व्यावसायिक कार्य करने वाले निजी वाहन स्वामियों को परमिट लेने के साथ टैक्स भी भरना होगा।
-
पीली नंबर प्लेट होने से पहचान में आएंगे दो पहिया वाहन
व्यवसायिक कार्य में लगे दो पहिया वाहनों की नंबर प्लेट सफेद की जगह पीली होगी। इससे आवागमन करते समय व्यवसायिक कार्य में चलने वाले दोपहिया वाहनों को आसानी से पहचाना जा सकेगा। एक आंकड़े के तहत जिले में मौजूदा समय में 500 से ज्यादा दो पहिया वाहनों का व्यवसायिक में प्रयोग हो रहे हैं।
विज्ञापन

-
इस तरह होगा पंजीयन
वाहन स्वामी को एआरटीओ कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन करना हाेगा। इसकी फीस 300 रुपये होगी। इसके अलावा परमिट के 700 रुपये, कोर्ट फीस के रूप में 100 व प्रार्थना पत्र के 500 रुपये समेत 1250 रुपये देने होंगे। वार्षिक टैक्स के रूप में प्रति वर्ष 2350 रुपये जमा करने होंगे।
-

वर्जन
व्यवसायिक कार्य में प्रयोग हो रहे दो पहिया वाहन स्वामियों से अपील है कि वह एआरटीओ कार्यालय आकर वाहनों का व्यवसायिक में पंजीयन करा लें। ऐसे वाहनों का चिह्नांकन भी किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस की भी मदद ली जाएगी। यदि बाइक स्वामी नियमों का पालन नहीं करता तो पकड़े जाने पर जुर्माना व वाहन सीज की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-एनसी शर्मा, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें