फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीएचसी के इमरजेंसी कक्ष में पड़ा ताला, मरीज परेशान

Sun, 14 Sep 2025 10:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो14 एयूआरपी 06 -इमरजेंसी कक्ष में लगा ताला। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। तहसील मुख्यालय से 17 किमी दूर बेला सीएचसी पर प्रसव से ओपीडी तक की व्यवस्थाएं तो हैं लेकिन इमरजेंसी कक्ष में ताला पड़ा है। दूर-दराज से आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही है। ऐसे में मरीजों व तीमारदारों को दुश्वारी होती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि दुर्घटना के मामलों में तत्काल इलाज की जरूरत होती है लेकिन बेला सीएचसी के इमरजेंसी कक्ष पर ताला लटकने से मरीजों का उपचार नहीं हो पाता। इससे घायल व गंभीर मरीजों को बिधूना या तिर्वा मेडिकल काॅलेज ले जाना पड़ता है। कई बार देर से उपचार मिलने पर घायल की स्थिति गंभीर हो जाती है। कस्बे के निवासी विमल दुबे, राजेंद्र बाबू मिश्रा व अनुपम मिश्रा आदि ने प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग से बेला सीएचसी में इमरजेंसी कक्ष को तत्काल चालू करने की मांग की है।
बेला अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही बेला का चार्ज लिया है। प्रसव व ओपीडी चालू करा दी गई है। यह सीएचसी बिधूना के अधीन है। कर्मचारियों की कमी हैं। अगर बिधूना अधीक्षक इमरजेंसी वार्ड के लिए उपकरण, दवाएं व कर्मचारी उपलब्ध कराएंगे तो इमरजेंसी कक्ष चालू करा दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें