फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्लेटफार्म निर्माण में घटिया मैटेरियल का प्रयोग, डीआरएम से शिकायत

Sat, 04 Jul 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -26- प्लेटफार्म पर निर्माण कार्य करता मिस्त्री।संवाद
विज्ञापन
कंचौसी। कस्बे के लोगों ने करोड़ों की लागत से बनाए जा रहे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म निर्माण में घटिया मैटेरियल का उपयोग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने ने ट्विटर पर डीआरएम प्रयागराज रजनीश अग्रवाल व इटावा सेक्शन के अधिकारियों से जांच कर निर्माण रोकने व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
कंचौसी स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म की लंबाई व ऊंचाई बढ़ा कर व्यवस्थित करने का काम किया जा रहा। इससे एक्सप्रेस ट्रेनें प्लेटफार्म पर खड़ी हो सकें और यात्रियों को सहूलियत मिल सके। इसमें अभी प्लेटफार्म नंबर एक पर पावर हाउस की तरफ निर्माण कार्य कराया जा रहा हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में घटिया ईंट, डस्ट व सीमेंट आदि मैटेरियल का उपयोग किया जा रहा हैं। इससे निर्माण कार्य जल्द खराब होने का अंदेशा है।
विज्ञापन

इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी प्रयागराज अमित सिंह ने बताया उनको मामले की जानकारी नहीं है, अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें