फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नालियां चोक, घरों व दुकानों के बाहर जलभराव

Sat, 04 Jul 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। उमरैन के बिधूना-किशनी मार्ग पर सड़क किनारे बनी नाली चोक होने से घरों व दुकानों के बाहर गंदा पानी भर गया है। इससे दुकानदारों, ग्राहकों व राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजीव वर्मा, रिंकेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, गौरव गुप्ता, राजवीर यादव, मोनू तथा राज पैथालॉजी के संचालक ने बताया कि क्षेत्र की नालियों की कई वर्षों से सफाई नहीं कराई गई है। नालियों में कचरा जमा होने के कारण पानी की निकासी बाधित है। इससे गंदा पानी घरों और दुकानों के सामने जमा हो रहा है।
आरोप है कि शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया। उन्होंने प्रशासन से जल्द नालियों की सफाई कराकर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्राम पंचायत के सचिव विनय कुमार ने बताया कि जल्द ही रोस्टर के अनुसार सफाई कर्मियों को लगाकर नालियों की सफाई कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें