फफूंद(औरैया)। खानकाह आस्ताना आलिया समदिया मिसबाहिया फफूंद शरीफ में हुजूर हाफिजे बुखारी रहमतुल्लाह अलैह का उर्स इस बार नहीं होगा। कोरोना काल में प्रशासन की ओर से सिर्फ 100 लोगों की अनुमति होने के कारण इसे स्थगित किया गया। ये जानकारी खानकाह के सज्जादा नशीन सैयद मु. अख्तर मियां चिश्ती मिस्बाही ने दी।
उन्होंने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि उर्स में कई राज्यों से हजारों लोग शामिल होने आते हैं। ऐसे में भीड़ बढ़ने की आशंका के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने घर पर ही फातिहा करने को कहा है।