फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने विधायक कार्यालय के सामने काटा हंगामा

विज्ञापन
रस्सी से बंधा पड़ा सिपाही देवेंद्र यादव। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना(औरैया)। बिधूना विधायक के कार्यालय के सामने मंगलवार देर शाम एक सिपाही ने भाई से विवाद के बाद जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उनसे मारपीट की। दरोगा की पिस्टल छीन ली। लोगों ने उसे रस्सी से बांधकर काबू किया। पुलिस उसे सीएचसी ले गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को फर्रुखाबाद में तैनात सिपाही देवेंद्र यादव पुत्र लाखन सिंह किशनी रोड पहुंचा। यहां पर उसके भाई छुन्ना का घर है। इनका मूल निवास एरवाकटरा का कटइया गांव है। किशनी रोड पर ही बिधूना भाजपा विधायक विनय शाक्य का कार्यालय है। यहां पर शाम को सिपाही का अपने भाई से विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दोनों के बीच विवाद बढ़ते देख कार्यालय में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीचबचाव किया। इसके बाद सिपाही और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भी मारपीट हो गई। सिपाही को काबू में न होता देख पुलिस बुलाई गई। इस पर सिपाही और आगबबूला हो गया और गालीगलौज करने लगा। सूत्रों के अनुसार, उसने दरोगा की पिस्टल छीन ली। इसके बाद सिपाही को रस्सी बांधकर काबू में किया गया। वहीं पर स्वास्थ्य विभाग की टीम बुलाई गई। टीम ने इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस उसे बांधकर अस्पताल ले गई। वहां पर इलाज किया गया। एसओ राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि सिपाही पुलिस के साथ गालीगलौज कर रहा था। उसे अस्पताल ले गए हैं। विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य ने मामले की तहरीर दी है। वहीं, एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि सिपाही का अपने भाई से विवाद चल रहा है। कार्यालय के सामने लड़ रहे थे। इस पर उन्होंने मना किया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें