फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीमित मात्रा में आई यूरिया, लौटे किसान

Sat, 09 Aug 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। क्षेत्र में खाद को लेकर खासी किल्लत है। सहकारी समिति कंचौसी में खाद आते ही एक ही दिन में खत्म हो गई। इससे कई किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा। आरोप है कि सीमित खाद आने पर कर्मचारी वितरण में भेदभाव कर रहे हैं।
विज्ञापन


सहकारी समिति में शुक्रवार को यूरिया खाद आने की सूचना पर चार दिन से परेशान किसानों की भीड़ जमा हो गई। किसान प्रताप सिंह, राम सिंह, सर्वेश कुमार, दीपक गौर, कल्लू ठाकुर, नरेंद्र व आशीष कुमार आदि ने बताया कि सबेरे से ही एक बोरी यूरिया को लाइन लगाए बैठे रहे। मगर खाद नहीं मिल सकी। सोसाइटी में कर्मचारियों द्वारा खाद वितरण के दौरान भेदभाव किया जा रहा है। इस कारण चुनिंदा किसानों को खाद मिल रही है।

सचिव अनोज कुमार ने बताया कि केवल तीन सौ बोरी यूरिया आई थी, जो एक ही दिन के वितरण में खत्म हो गई। वितरण नियमानुसार किया गया है। विभाग से खाद की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें