फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नाराज पति नदी में कूदा, बोला... पत्नी को बुलाओं दोनों कोतवाली में लगाएंगे झाडू

Thu, 13 Aug 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो19 युवक से पूछताछ करते मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह मौजूद लोग। स्रोत कर्मी
विज्ञापन


= कानपुर देहात स्थित थाना मंगलपुर क्षेत्र के गांव धरमपुर का रहने वाला है युवक
= करीब सवा दो बजे सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मी

संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। पत्नी से दूर रह रहा एक युवक यमुना नदी में कूद गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने उसे बचाकर बाहर निकाला। पूछताछ में उसने बताया कि काफी दिनों से पत्नी नाराज होकर मायके में रह रही है, इस लिए वह आत्महत्या करने आया था, अब पत्नी के साथ कोतवाली में झाडू लगाएंगे। बाद में पुलिस ने परिजन को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस जांच में युवक के मानसिक बीमार होने की भी बात सामने आई है।
विज्ञापन


कानपुर देहात स्थित थाना मंगलपुर क्षेत्र के गांव धरमपुर निवासी देवेंद्र कश्यप बुधवार दोपहर यमुना नदी किनारे पहुंचा और देखते ही देखते नदी में छलांग लगा दी। दोपहर करीब सवा दो बजे कोतवाली पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। मौजूद ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाल लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी सदर कोतवाली के गांव लखनुपर बिचौली में ससुराल है। पत्नी काफी दिनों से मायके में है। इस लिए वह नदी में कूदकर जान देने आया था। युवक ने पुलिस से कहा कि उसकी पत्नी को बुलाओं और दोनों लोग कोतवाली में झाडू-पोछा लगाएंगे। उसके एक बेटा होने की भी जानकारी दी। उसके बताए मोबाइल नंबर पर कॉल कर पुलिस ने परिजन को बुलाया। बाद में उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि युवक को बचा लिया गया था। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। परिजन को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें