श्रीराम बाजपेयी की फोटो पर पुष्प अर्पित करते देते अतिथि। स्रोत: आयोजक
फोटो-34 श्रीराम बाजपेयी की फोटो पर पुष्प अर्पित करते देते अतिथि। स्रोत: आयोजक
अटसू । भारतीय स्काउट के जनक श्रीराम बाजपेई की जयंती कंपोजिट विद्यालय बीसलपुर में मनाई गई। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम में बीईओ प्रवीण कुमार ने छात्र-छात्राओं को स्काउट एवं गाइड के महत्व और उद्देश्यों की जानकारी दी। इस दौरान स्काउट-गाइड के बच्चों ने कलर पार्टी, मार्चपास्ट सहित विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन किया। पूर्व जिला सचिव स्काउट रजनीश कुमार सिंह ने श्रीराम बाजपेई के जीवन व भारतीय स्काउट के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। यूनिट लीडर नेमा शिव कुमार के मार्गदर्शन में स्काउट-गाइड के बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के समापन से पूर्व अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजकुमार नायक, अजय पाल सिंह, नरेश बाबू व बृजेश कुमार मौजूद रहे। (संवाद)