फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चेन चोरी के आरोप पर हंगामा, चलती ट्रेन से गिरकर महिला घायल

Thu, 23 Oct 2025 10:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-23एयूआरपी21- स्टेशन पर गिरी महिला को संभालते परिजन व मौजूद पुलिस। संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहीं एक महिला यात्री ने दूसरी महिला पर चेन चोरी करने का आरोप लगाया। इससे बोगी में हंगामा शुरू हो गया। एक यात्री ने इसकी सूचना फफूंद स्टेशन पर खड़ी पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रेन से दोनों महिला यात्रियों को नीचे उतार लिया। उनके साथ उनके परिजन भी उतर गए। तभी ट्रेन में सामान रहने से एक महिला बोगी में चढ़ गई। उतरते समय ट्रेन चल दी। इससे वह प्लेटफार्म पर गिर कर घायल हो गई।
विज्ञापन

कानपुर निवासी गुलबानो पत्नी मोहम्मद जकरिया इटावा स्टेशन से कानपुर जाने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस पर सवार हुई थी। उसके साथ उसके परिजन भी थे। ट्रेन अछल्दा स्टेशन पहुंची। जहां से अनीता पत्नी शिव सिंह निवासी नरिया भदसान थाना अछल्दा भी कानपुर जाने के लिए इसी ट्रेन में चढ़ी। वह गुलबानो के पास ही खड़ी हो गई। तभी अनीता की चेन गायब हो गई। इस पर अनीता व गुलबानो के बीच विवाद शुरू हो गया। बोगी में हंगामा शुरू हो गया। इस बीच ट्रेन फफूंद स्टेशन पर रुकी। तभी एक यात्री ने प्लेटफार्म पर मौजूद जीआरपी को सूचना दी। इस पर जीआरपी ने दोनों महिलाओं को बोगी से उतार कर पूछताछ शुरू कर दी। प्लेटफार्म पर अनीता की चेन पड़ी मिल गई।
इस पर जीआरपी ने दोनों को समझा बुझाकर ट्रेन में चढ़ने को कहा। तभी गुलबानो ट्रेन में चढ़ गई। इस बीच ट्रेन चल दी, लेकिन उसके परिजन प्लेटफार्म पर ही रह गए। इस पर गुलबानो सामान लेकर चलती ट्रेन से उतरने लगी। पैर फिसलने से वह प्लेटफार्म पर गिरकर घायल हो गई। उसे सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया गया। वहां से परिजन उसे इलाज के लिए औरैया लेकर चले गए। घायल महिला का ट्रेन में छूटे सामान को आरपीएफ ने झींझक स्टेशन से उतरवाया।
विज्ञापन

जीआरपी के उपनिरीक्षक सोहिल राज ने बताया कि अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। चोरी नहीं हुई थी बल्कि ट्रेन की बोगी में भीड़ अधिक होने से महिला को लगा कि उसकी चेन इस महिला ने चोरी कर ली है। बाद में आरोप लगाने वाली महिला को चेन मिल गई। घायल महिला ने बताया कि ट्रेन में भगदड़ में वह गिर गई थी। ट्रेन ने मौजूद यात्रियों ने बताया कि चोरी नहीं हुई, बल्कि भीड़ में धक्का-मुक्की से चेन गिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें