फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वृद्ध की मौत पर अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर स्थित 50 शैया जिला अस्पताल में वृद्ध की अस्पताल में मौत हो गई। वृद्ध के परिजनों ने डॉक्टर व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया।
विज्ञापन

गुरुवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे मुढ़ी पन्हर निवासी आशाराम (70) को परिजन गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। परिजन ने इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस व विभागीय अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वाले को किसी तरह समझाकर उनके गुस्से को शांत किया।
परिजनों के कहने पर शव का पंचनामा भरा। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि पहले वृद्ध के परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। जिस पर शव को पोस्टमार्टम भेजने के लिए पंचनामा भरा गया। बाद में परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई न किए जाने की बात कही और शव को घर ले गए। (संवाद)

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें