सैंफई महोत्सव का हिस्सा बनने जा रहे प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री योगेश प्रताप सिंह व माध्यमिक शिक्षा मंत्री विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह का मोहल्ला बघाकटरा में मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया।
मोहल्ला बघाकटरा में शिवम दुबे के आवास पर पहुंचे उक्त मंत्रियों का स्वागत करते हुए उनके समर्थकों ने उन्हें शाल ओढ़ाकर व मुकुट पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर राहुल कुशवाह, जितेंद्र गुप्ता, वीर पांडे, अंशू सेंगर, श्याम दुबे, आशीष दुबे, रोहित मिश्रा, लल्लू पांडे, छुन्ना दुबे, भज्जी शुक्ला, प्रदीप सेंगर, अन्नू सेंगर, सुभाष बाथम, ओमी पाठक व सोनू मिश्रा मौजूद रहे।