फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइडिंग टेस्ट ट्रैक निर्माण को 56 लाख का प्रस्ताव

Mon, 05 Jan 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
वैसे तो पूरे प्रदेश में एक जैसे ही नियम हैं, लेकिन औरैया में इन नियमों के अनुपालन में बरती जा रही कोताही पर परिवहन आयुक्त ने निगाह टेड़ी कर दी है। पत्र भेजकर सख्त आदेश दिए हैं कि बिना परीक्षा और टेस्ट ड्राइविंग के किसी भी सूरत में लाइसेंस निर्गत न किए जाएं।
विज्ञापन


इसी क्रम में परिवहन मुख्यालय की ओर से जिले में राइडिंग टेस्ट ट्रैक निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके लिए एआरटीओ कार्यालय की ओर से 56 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है।
 
ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया पर अब परिवहन आयुक्त की निगेहबानी रहेगी। दोपहिया, हल्के व भारी वाहनों के बढ़ते हादसों पर लगाम लगाने को परिवहन आयुक्त ने ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किए जाने के लिए पूर्व निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। यह पत्र एआरटीओ कार्यालय को मिल गया है।
विज्ञापन


पत्र में बताया कि सभी लाइसेंसों के लिए लिखित व वाहन चालन परीक्षा की प्रतिबद्धता रहेगी। लर्निंग लाइसेंस के लिए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा कराने को निर्देशित किया है। वहीं स्थायी लाइसेंस के लिए टेस्ट ड्राइविंग की परीक्षा सुनिश्चित की है।
 
खास बात यह है कि लिखित परीक्षा 30 मिनट की होगी। लिखित परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने वाले आवेदकों के अगले एक सप्ताह तक पुन: आवेदन करने पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को वाहन चालन परीक्षा के समय अपना वाहन साथ में लाना अनिवार्य है।

नियमावली के अनुपालन हेतु जिले में संसाधन न होने को संज्ञान में लेते हुए परिवहन आयुक्त ने जिला स्तर पर राइडिंग टेस्टिंग ट्रैक के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। एआरटीओ कार्यालय परिसर में राइडिंग टेस्टिंग ट्रैक निर्माण को कार्यालय की ओर से 56 लाख रुपये का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है।

वहीं अभी हाल ही बनाए जा रहे ड्राइविंग लाइसेंस की परीक्षाओं को वैकल्पिक व्यवस्थाओं के माध्यम से पूरा कराया जा रहा है।
 
मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को होगी परीक्षाएं- वाहन चालकों को चालक लाइसेंस निर्गत करने के लिए एआरटीओ कार्यालय ने रूपरेखा तय करते हुए परिवहन आयुक्त केनिर्देशों के अनुपालन में परीक्षा के दिन निर्धारित कर दिए हैं। इसके तहत वाहन चालन व लिखित परीक्षाएं सप्ताह में मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को आयोजित कराई जाएंगी

मुख्यालय के निर्देशानुसार कार्यालय ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। परीक्षाएं आयोजित कराने के लिए तकनीकी अधिकारी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। बिना परीक्षा पास किए आवेदकों का डीएल नहीं बन सकेगा- उदयराम, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें