फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: यूपी बोर्ड के पेपर आए, 71 केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

Tue, 03 Feb 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्तर पुस्तिकाओं के बाद अब पेपर भी आने लगे हैं। पांच फरवरी तक सभी पेपर आ जाएंगे, इन्हें कड़ी निगरानी में रखा जाएगा। इस बार भी पेपर के दो सेट भेजे जा रहे हैं। परीक्षाएं 71 केंद्रों में कराई जाएंगी।
विज्ञापन

18 फरवरी से शुरू हो रहीं परीक्षाओं में जिले से हाईस्कूल के 20878 व इंटरमीडिएट के 19886 परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा के लिए 71 केंद्र बनाए गए हैं। उत्तर पुस्तिकाएं पहले आ चुकी हैं, मंगलवार से पेपर आने भी शुरू हो गए हैं। परीक्षा के लिए छह सचल दलों के गठन के साथ ही केंद्र व्यवस्थापक व बाह्य निरीक्षक भी नियुक्त किए जा चुके हैं। अभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट के गठन की प्रक्रिया चल रही है।
जिले का कंट्रोल रूम जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाया गया है। जिले के अलावा भी कई जगह से परीक्षा की निगरानी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य ने बताया कि इस बार परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ भी आधार कार्ड में लाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें