फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: स्कूल में शिक्षक नदारद, गंदगी और टूटी मिली बाउंड्रीवॉल

Tue, 03 Feb 2026 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-32-निरीक्षण के दौरान बच्चों का ज्ञान परखते बीएसए। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
औरैया। परिषदीय स्कूलों की स्थिति परखने के लिए बीएसए औचक निरीक्षण पर निकले तो खामियां ही खामियां नजर आ गईं। किसी स्कूल में शिक्षक अनुपस्थित मिले तो कहीं बाउंड्रीवॉल टूटी मिली।
विज्ञापन

कहीं गंदगी दिखी और बच्चे आसान सवालों के भी जवाब नहीं दे पाए। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी औरैया व तीन शिक्षकाें से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बीएसए संजीव कुमार सबसे पहले शहर के कंपोजिट विद्यालय भौंतापुर का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां गंदगी के साथ ही शौचालय क्रियाशील नहीं मिला। स्कूल के सहायक अध्यापक अंबरीश पोरवाल व जितिन शर्मा अनुपस्थित मिले। उन्होंने दोनों से स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही कमियों को दूर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों से सवाल भी पूछे, जिसका उत्तर नहीं मिला।
इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय जसवंतपुर का निरीक्षण किया। यहां शौचालय में पानी नहीं आ रहा था और स्कूल की बाउंड्रीवॉल टूटी मिली। उन्होंने ग्राम प्रधान से बात कर ग्राम पंचायत निधि से बाउंड्रीवॉल बनवाने की बात कही।
विज्ञापन

प्रधान की ओर से दस दिन में काम कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद बीएसए उच्च प्राथमिक विद्यालय जसवंतपुर पहुंचे। यहां भी बच्चे आसान से सवालों का जवाब नहीं दे पाए। जांच करने पर पता चला कि कई महीनों से बच्चों की कॉपियां चेक नहीं की गई थीं। यहां प्रधानाध्यापक से जवाब मांगा गया है।
बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मिली कमियों की वजह खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा नियमित निरीक्षण न करने को माना गया। शिक्षकों की अनुपस्थिति, विद्यालयों की खराब दशा के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को जिम्मेदार मानते हुए उन्हाेंने उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें