फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने प्रवेश में आधार किया अनिवार्य

Fri, 21 Apr 2017 12:05 AM IST
औरैया
विज्ञापन
aadhar card
विज्ञापन
 यूपी बोर्ड के स्कूलों में फर्जीवाड़ा रोकने और माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कक्षा नौ व 11 में प्रवेश के लिए पंजीकरण में फर्जीवाड़ा होता था।
विज्ञापन


इसे रोकने के लिए प्रवेश के दौरान आधार कार्ड का नंबर अंकित करना अनिवार्य कर दिया गया है। आधार लिंक होने से प्रवेश के लिए पंजीकरण में फर्जीवाड़ा रुकेगा।

 यूपी बोर्ड में शिक्षा माफिया कक्षा नौ और 11 में फर्जी नामों से छात्रों के पंजीकरण करा लिया करते थे। यह इनकी छात्रवृत्ति हड़प लेते थे। कुछ कॉलेजों के संचालक अपने यहां परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए फर्जी नामों का ऑनलाइन पंजीकरण कराकर छात्रों की संख्या बढ़ा लेते थे।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र बनने के बाद ऐसे कॉलेज संचालक छात्रों से नकल के नाम पर अवैध वसूली करते थे। अब ऐसा नहीं हो सकेगा। अब कक्षा नौ से 11 तक प्रवेश लेने के समय आवेदन पत्र में आधार कार्ड का नंबर अंकित करना होगा। इससे हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और पॉलिटेक्निक की परीक्षा बिना आधार नंबर के नहीं दी जा सकेगी।

आधार कार्ड लिंक होने से परीक्षार्थी का एक ही कालेज में पंजीकरण हो सकेगा। इससे शिक्षा माफियाओं का चक्रव्यूह टूटेगा। डीआईओएस चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फर्जीवाड़ा रोकने के लिए आधार कार्ड नंबर अनिवार्य किया गया है। इससे व्यवस्था में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें