फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: यूपी-112 टीम पर पथराव, वीडियो वायरल

Tue, 12 May 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरकोट। थाना क्षेत्र के गांव चंहैया बाग में सोमवार शाम को खेत में खड़ी फसल काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस टीम पर भी पथराव हो गया।
विज्ञापन

इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। गांव चंहैया में फसल काटने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो रही थी। विवाद बढ़ने पर किसी ग्रामीण ने यूपी-112 पुलिस को सूचना दे दी।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरातफरी मच गई और पुलिसकर्मियों को पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को शांत कराया गया। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। सीओ पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें