फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रतिबंधित मीट बिक्री की सूचना पर पुलिस ने घर में मारा छापा

Tue, 12 May 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। बाबरपुर के मोहल्ला इस्लाम नगर में एक घर में प्रतिबंधित मीट की बिक्री होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस को घर के अंदर अलग-अलग थैलियों में रखा करीब पांच किलो मीट मिला। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर नमूने जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी कि मोहल्ले में प्रतिबंधित मीट की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही कस्बे के प्रभारी संजीव सिंह पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे और घर की तलाशी ली। जांच के दौरान वहां तराजू के साथ अलग-अलग थैलियों में मीट रखा मिला। पूछताछ में घर में मिले मौजूद लोगों ने बताया कि वह इटावा से थोक में मीट खरीदकर यहां फुटकर बिक्री का कार्य करते हैं।
प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि घर में बिक्री के लिए रखा गया मीट संदिग्ध प्रतीत होने पर उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह मीट किस पशु का है। वहीं पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उमेश कुमार राजपूत ने बताया कि नमूने को जांच के लिए मथुरा लैब भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें