फोटो-5-वीर हनुमान मंदिर पहुंचे महंत राजूदास। संवाद
- फोटो : टूंडला के होली फैमिली में सजाई गई प्रभु यीशु के जन्म की झांकी संवाद
औरैया। अयोध्या स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत राजूदास ने बुधवार को इंडियन ऑयल तिराहा स्थित वीर विजय हनुमान मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने सनातनियों को एकजुट होने का संदेश दिया।
दोपहर करीब 12 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे संत राजूदास का जगह-जगह स्वागत किया गया। इसके बाद वह तीसरी मंजिल पर स्थित हनुमान जी की मूर्ति का अनावरण करने पहुंचे। इस मौके पर राजूदास ने मीडिया से कहा कि समय आ गया है कि सभी सनातनियों को धर्म की रक्षा के लिए एकजुट हो जाना चाहिए। उन्होंने सुंदरकांड की चौपाई सुनाते हुए कहा कि हनुमान जी के नाम जप से सारे कष्ट दूर होते हैं, इसलिए सारे सनातनियों को हनुमान जी की पूजा व नाम जप के साथ एकजुट हो जाना चाहिए।
इसके बाद संत राजूदास की अगुवाई में कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। वीर विजय हनुमान मंदिर के शुरू यात्रा सुभाष चौक, दिबियापुर रोड व महावीर गंज होते हुए काली माता मंदिर पहुंची। यहां पूजन अर्चन के बाद यात्रा वापस वीर विजय हनुमान मंदिर वापस पहुंची। इसके साथ ही सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ हो गया।
पहले दिन आचार्य राहुल मिश्र ने कलश पूजन व पोथी पूजन किया। उधर, राजूदास ने मूर्ति अनावरण के मौके पर श्रद्धालुओं से कहा कि अब वीर विजय हनुमान मंदिर अयोध्या के हनुमान गढ़ी से जुड़ गया है।इस मौके पर परशुराम सेवा समिति के राजमणि तिवारी, अनिल दीक्षित, संदीप चतुर्वेदी, अनिल दीक्षित, विनोद तिवारी मुखिया पंडित, राघव मिश्रा, कृष्ण कुमार चतुर्वेदी व प्रधान मोहित राजावत आदि लोग मौजूद थे।
फोटो-5-वीर हनुमान मंदिर पहुंचे महंत राजूदास। संवाद- फोटो : टूंडला के होली फैमिली में सजाई गई प्रभु यीशु के जन्म की झांकी संवाद