फोटो-12-इंडियन ऑयल चौकी के पास प्रदर्शन करते कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
औरैया। बांग्लादेश में हुई युवक दीपू चंद्र दास की हत्या को लेकर बुधवार को विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इंडियन ऑयल चौकी के पास पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने सरकार से बांग्लादेश सरकार पर कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता बुधवार को शहर के इंडियन ऑयल चौकी के पास स्थित हनुमान मंदिर पर एकत्रित हुए। यहां बांग्लादेश में हुई दीपू चंद्र दास की हत्या पर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से अपील की वह बांग्लादेश सरकार पर कड़े प्रतिबंध लगाकर वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा की गारंटी के लिए दबाव बनाने की मांग की।
विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र विशेष संपर्क प्रमुख अनिल, जिलाध्यक्ष अजय, उपाध्यक्ष रेखा, जिला सह संयोजक सत्यम गुप्ता सहित अन्य कार्यकताओं ने विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे।