फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिना पंजीकरण चल रहा निजी क्लीनिक सील

Tue, 04 Aug 2026 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। नगर में बिना पंजीकरण संचालित एक निजी क्लीनिक को सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया। यह कार्रवाई शिकायत के आधार पर की गई।
विज्ञापन


दिबियापुर निवासी अजय कुमार की शिकायत पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. मनोज कुमार और सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद की टीम ने नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थित चौहान क्लीनिक का निरीक्षण किया। जांच के दौरान क्लीनिक बिना वैध पंजीकरण के संचालित पाया गया। टीम को क्लीनिक के अंदर एलोपैथिक दवाएं मिलीं और एक डॉक्टर मरीजों का उपचार करते हुए मिला। निरीक्षण के समय तीन मरीजों को ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई जा रही थी, जबकि एक छोटे बच्चे का भी इलाज किया जा रहा था।

जांच में सामने आया कि क्लीनिक संचालक शिव सिंह के पास आयुर्वेदिक चिकित्सा की डिग्री है। इसके बावजूद मौके पर एलोपैथिक उपचार और अन्य चिकित्सीय प्रक्रियाएं की जा रही थीं। इसके बाद टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि क्लीनिक संचालक को बिना पंजीकरण क्लीनिक संचालित करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें