फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जल्द गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर जड़ जाएगा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। नए शिक्षण सत्र के शुरू होने के साथ व ग्रीष्मकालीन अवकाश में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अमान्य विद्यालयों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई जल्द देखने को मिल सकती हैं। इसे लेकर बीएसए ने सभी बीईओ को ऐसे विद्यालयों को चिह्नित करते हुए एक सप्ताह के अंदर सूची मुहैया कराने के लिए कहा है। इसके बाद जुर्माना व स्कूल बंद कराने की कवायद शुरू होगी।
बीएसए अनिल कुमार की ओर से मंगलवार को जिले के सभी बीईओ को निर्देश जारी करते हुए पत्राचार किया गया। इसमें गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन को लेकर चिंता जाहिर की गई। अभिभावकों के शोषण से लेकर छात्रों का भविष्य खराब होने की बात कही गई। इन अमान्य स्कूलों की वजह से परिषदीय स्कूलों की छात्र संख्या में गिरावट आने की संभावना भी जाहिर की गई।
विज्ञापन

मामले में बीआरसी स्तर पर टीम बनाकर ऐसे स्कूलों के निरीक्षण, मानकों की जांच कराते हुए बंद कराने के निर्देश दिए गए। एक सप्ताह के अंदर ऐसे विद्यालयों की सूची बीएसए कार्यालय को मुहैया कराने के लिए कहा गया है। जुर्माने की कार्रवाई को लेकर विशेष तौर पर बताया गया है। इसमें बिना मान्यता के स्कूल संचालित होने पर एक लाख तो लगातार उल्लंघन पर प्रत्येक कार्यदिवस के अनुसार 10 हजार रुपये के हिसाब से जुर्माने का प्रावधान बताया गया है।
विज्ञापन


वर्जन
जिले में एक भी बिना मान्यता का अमान्य विद्यालय संचालित नहीं होने दिया जाएगा। बीईओ स्तर से इसकी मानीटरिंग कराई जा रही है। एक सप्ताह के अंदर ऐसे विद्यालयों की सूची देने के लिए बीईओ को कहा गया है। जिसके बाद जुर्माना व बंद कराने की कवायद की जाएगी।
-अनिल कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें