फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आग की घटनाओं में 19 बीघा अरहर व गेहूं की फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जिले भर में मंगलवार को आग की हुईं अलग-अलग घटनाओं में 19 बीघा जमीन पर खड़ी अरहर व गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस बीच फसल पूरी तरह से राख हो चुकी थी।
मंगलवार को अजीतमल क्षेत्र के बीहड़ में अचानक से आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठते देख ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस बीच हवा के झोंके के बीच आग भूरेपुर कला गांव की तरफ बढ़ने लगी। यह देख ग्रामीणों में खलबली मच गई। लोग गांव खाली करने की तैयारी करने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर पानी डालना शुरू किया। लेकिन जब तक आग बुझ पाती तब तक भूरेपुर गांव निवासी रामबाबू व मंत्री के छह बीघा खेत पर खड़ी अरहर की फसल जलकर नष्ट हो गई। हालांकि बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
वहीं ककोर क्षेत्र के भियांपुर में खेतों के ऊपर से निकली एचटी लाइन के झूलते तारों के आपस में टकराने के चलते निकली चिंगारी से लाइन के नीचे स्थित किसान रविकांत शशिकांत, जानकी देवी, आनंद कुमार, आशा देवी, गौरव कुमार, सौरभ कुमार, इंदु देवी, सरवन लाल व प्रकाश सिंह की सात बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने आग पर पानी डालना शुरू किया।
आग इतनी भीषण थी कि औरैया फायर ब्रिगेड के अलावा एनटीपीसी की चार गाड़ियां ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं घटना की जानकारी पर एसडीएम सदर राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि यदि बूढ़ादाना रजवाहा में पानी आ रहा होता तो आग बुझाने में कुछ समस्या का हल हो सकता था, लेकिन पिछले 15 दिन से रजवाहा में कोई पानी नहीं आ रहा है।
फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना मिलने के बाद राजस्व कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया था। वही गांव के लोगों ने उपखंड अधिकारी आकाश श्रीवास्तव की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने जिला महामंत्री कौशल राजपूत से अधिकारियों के खिलाफ कडी कार्रवाई एवं लाइन हटवाने की मांग की है।
वहीं तीसरी घटना सहायल थाना क्षेत्र में के अमानपुर गांव के पास हुई। जहां अज्ञात कारणों से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग इतनी तेज लगी की जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते तब तक पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। घटना की सूचना ग्रामीणों से फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को दी। आरोप है कि आग बुझने तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस बीच ग्रामीणों ने आसपास लगे सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग से सहायल निवासी अवनेंद्र सिंह के पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

वही इस संबंध में थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया की आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया है। जांच चल रही है। जांच पूरी हो जाने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें