उद्योग निदेशालय कानपुर की ओर से मैपडाइटेक्स के तत्वावधान में फफूंद कस्बा में 15 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण समापन पर प्रशिक्षणार्थियों को चेक एवं प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
मोहल्ला ऊंचा टीला निवासी सगीर अंसारी के घर में संचालित उद्योग निदेशालय कानपुर की ओर से मैपडाइटेक्स संस्था द्वारा कारपेट के हस्त शिल्पियों के कौशल उन्नयन के लिए 15 दिवसीय निर्यात बाजार के लिए मैपडाइटेक्स प्रशिक्षण का आयोजन चला, जिसमें प्रशिक्षणार्थियों ने कारचोब, कारपेट, कढ़ाई एवं बुनाई आदि कार्यों का प्रशिक्षण दिया।
मंगलवार दोपहर प्रशिक्षण समापन पर नगर पंचायत फफूंद की चेयरमैन हाशमी बेगम ने प्रशिक्षणार्थियों को एक-एक हजार रुपये की चेक तथा प्रमाणपत्र वितरित किए। इस अवसर पर डिजाइनर संध्या एवं मैपडाइटेक्स पीएन मिश्रा, मुईनुद्दीन अंसारी, अनस, मसीउद्दीन, इखलाक अन्सारी, सलीम, मुस्तकीम, इलियास, रब्बानी, एवं शशांक मौजूद रहे।