फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दूसरी लेन में स्लीपर बस से टकराई बेकाबू एसयूवी, एक की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गांव उमरैन ओवरब्रिज के पास शनिवार भोर एक एसयूवी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से फांदकर दूसरे लेन पर जा रही प्राइवेट स्लीपर बस से टकरा गई।
विज्ञापन

बस दिल्ली से सुल्तानपुर जा रही थी। हादसे में एसयूवी सवार सात व बस का चालक घायल हो गए। सभी को पुलिस ने एंबुलेंस से सैफई भेजा। वहां उपचार के दौरान एसयूवी सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को नींद आने से घटना की आशंका जताई है।
जनपद सुल्तानपुर थाना नगर कोतवाली के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी प्रवीन प्रजापति (22) साथी चैतन्य, रिचा मिश्रा, शशिप्रभा, इंद्रभान सिंह, अनुराग यादव, अनुराग मिश्रा के साथ गाजियाबाद में रहकर दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। घर जाने के लिए सभी स्कॉर्पियो से शुक्रवार रात करीब 12 बजे निकले। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे प्रवीन गाड़ी चला रहा था।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एरवाकटरा उमरैन ओवरब्रिज के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से फांदकर लखनऊ की तरफ से आ रही स्लीपर बस से जाकर टकरा गई। हादसे में स्कार्पियो सवार दो युवती समेत सात व स्लीपर बस का चालक प्रांत पंजाब जनपद होशियारपुर के थाना मोतेरिया गांव पिंडोरी निवासी मंजती सिंह घायल हो गए। स्कार्पियों व बस क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर थाना पुलिस व एक्सप्रेसवे के सुरक्षा कर्मी पहुंचे।
सभी घायलों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उपचार के दौरान प्रवीन की मौत हो गई। साथी इंद्रभान ने बताया कि चैतन्य ने नौकरी छोड़ दी थी। उसी का सामान लेकर सभी लोग घर जा रहे थे। वहीं स्लीपर बस की सवारियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि घायलों के परिजन को सूचना दे दी गई है। क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटा दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें