फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बेकाबू कार पलटी, दो बच्चों समेत सात घायल

Mon, 16 Jun 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सहार। औरैया-कन्नौज मार्ग पर एक कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दो बच्चों व तीन महिलाओं समेत सात लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। माखनपुरवा गांव निवासी लालू पुत्र बदन सिंह (38) अपने परिजनों आलोक, विनय व रिश्तेदार अर्चना निवासी नगला भजा के साथ कार से जा रहे थे।
कार में जूली निवासी कनमऊ, प्रियंका निवासी जमालपुर, अभिषेक (7) निवासी नगला भजा और अंश (5) निवासी जमालपुर भी थे। वह कनमऊ स्थित रिश्तेदार के यहां कार से जा रहे थे।
विज्ञापन

बताया कि गपचरियापुर गांव के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया। कार सड़क किनारे उतरकर पेड़ से जा टकराई। इससे सभी मामूली घायल हो गए। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा, एसआई कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे।
उन्होंने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी की स्थिति सामान्य है। उधर, हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें