फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक दुकानों में घुसा

Mon, 23 Jan 2017 10:28 PM IST
औरैया
विज्ञापन
सड़क किनारे दुकान में घुसा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आलू से भरा बेकाबू ट्रक रविवार रात उच्च प्राथमिक स्कूल दिबियापुर के बाहर रखी दुकानों में जा घुसा। हालांकि हादसे कोई घायल नहीं हुआ। ट्रक ड्राइवर व क्लीनर भी बाल बाल बच गए।
विज्ञापन


रविवार रात करीब दस बजे कन्नौज की ओर से आ रहा एक आलू लदा ट्रक उच्च प्राथमिक स्कूल के बाहर बेकाबू हो गया। ट्रक सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे को तोड़ते हुए पेटियों में घुस गया। पेटियों में लगीं बल्लियां शीशा तोड़ते हुए ड्राइवर केबिन में घुस गईं। हादसे में सड़क किनारे रखीं श्यामसुंदर निवासी ग्राम बला की मड़ैया, कफीके का पुर्वा निवासी सतीश कुमार एवं उमरी निवासी रविचंद्र तिवारी की सात पेटियां क्षतिग्रस्त हो गईं।


सुबह ट्रक मालिक ने दिबियापुर पहुंचकर आलुओं के बोरों को दूसरे ट्रक में लाद लिया। पीड़ित दुकानदारों एवं ट्रक मालिक के बीच समझौते के प्रयास चल रहे हैं। ट्रक मालिक का कहना है कि ट्रक कन्नौज से आलू लेकर कालपी जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें